जौनपुर : पिता की पुण्यतिथि पर समाजसेवी ने वितरित किया कंबल

जौनपुर : पिता की पुण्यतिथि पर समाजसेवी ने वितरित किया कंबल

सुजानगंज।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
            क्षेत्र के चैनपुर स्थित प्रणवम स्कूल ऑफ चिल्ड्रन आर्ट के प्रबंधक डॉ प्रमोद सिंह ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर क्षेत्र के सुजानगंज नारिपुर अरूवा आदि गांवों में जाकर गरीब बस्तियों में कंबल वितरित कर भोजन कराया।

डॉ सिंह के पिता वीपी शशिधरन एक समाज सेवक और पेशे से डॉक्टर थे। वे प्रणवम स्कूल ऑफ चिल्ड्रन आर्ट सुजानगंज और चिल्ड्रन स्कूल ऑफ आर्ट महाराजगंज की स्थापना कर शिक्षा के क्षेत्र में भी काम किया। अपने पिता के बारे में प्रमोद सिंह ने कहा कि वास्तव के पिता एक घने पेड़ की तरह होते है जो अपने बच्चों पर आने वाले हर मुसीबत को खुद पर झेलकर उन्हें बड़ा करते है। पिता अपने सभी सुखों का बलिदान करके अपने बच्चो के सुखों का पूरा ख्याल रखते है। उनकी कमी उनके न रहने पर पता चलती है। उन्होंने कहा कि मैं जीवनपर्यंत अपने पिता के दिखाए रास्ते पर चलकर समाजसेवा करता रहूंगा।
Previous articleजौनपुर : प्रधान द्वारा 50 हरे पेड़ कटवाने पर ग्रामीणों ने किया जांच की मांग
Next articleजौनपुर : ग्रामीणों ने लगाया कोटेदार पर अनियमितता का आरोप
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?