जौनपुर : ग्रामीणों ने लगाया कोटेदार पर अनियमितता का आरोप

जौनपुर : ग्रामीणों ने लगाया कोटेदार पर अनियमितता का आरोप

सरपतहां।
मो आसिफ
तहलका 24×7
                थाना क्षेत्र के पट्टी नरेन्द्रपुर के कोटेदार पर अनियमितता का आरोप लगाने के मामले में एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें ग्रामीणों ने जिला पूर्ति अधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है।

थाना क्षेत्र के उपाध्यायपुर (पट्टीनरेन्द्रपुर) गांव के ग्रामीणों ने कोटेदार पर घटतौली और समय से खाद्यान्न न देने का आरोप लगाते हुए जिला पूर्ति अधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। आरोप है कि उक्त गांव के कोटेदार राजेश शर्मा द्वारा लम्बे समय से राशन वितरण मे घटतौली की जा रही है। साथ ही लोगों को समय से खाद्यान्न न देकर कोटेदार पर खाद्यान्न की कालेबाजारी का आरोप लगाया गया है।

ग्रामीणों ने मामले में जिला पूर्ति अधिकारी से न्याय की गुहार लगाते हुए नए कोटेदार की नियुक्ति अथवा कोटे को अन्य गांव से सम्बद्ध करने की मांग की है। आरोप लगाने वालों में अनुपम पंडित, आशीष कुमार, रीना, भानमती, सुरसत्ती, अरविन्द समेत दर्जनों कार्डधारक मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : पिता की पुण्यतिथि पर समाजसेवी ने वितरित किया कंबल
Next articleजौनपुर : रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?