जौनपुर : पिता-पुत्र का विवाद सुलझाने पहुंचे पड़ोसी की निर्मम हत्या

जौनपुर : पिता-पुत्र का विवाद सुलझाने पहुंचे पड़ोसी की निर्मम हत्या

करंजाकला।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात पिता-पुत्र के बीच विवाद सुलझाने पहुंचे पड़ोसी युवक की लाठी से वारकर निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गांव निवासी रमेश कुमार (40) पत्नी की मौत के बाद पड़ोसी रामचंद्र के परिवार वालों के कभी कभी खाना खा लेता था। उसके साथ उसकी तीन साल की बेटी राशि रहती थी। रात भोजन के बाद वह अपनी बेटी के साथ घर में सो रहा था। इसी दौरान पड़ोस के रामचंद्र का बेटा अनिल कुमार शराब पीकर घर पहुंचा।

उसे रामचंद्र डांटने फटकारने लगे। इससे अनिल आक्रोशित हो गया और मारपीट हो गई। शोर शराबा सुनकर रमेश भी पहुंच गया। विवाद के दौरान लाठी रमेश के सिर पर लग गई और उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और रमेश के परिवार के किसी सदस्य के न होने के कारण उसके ससुराल मुफ्तफाबाद, गौरा बादशाहपुर जानकारी दी। ससुराल वाले रात में ही आए और पिता-पुत्र के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। ससुराल पक्ष के लोग रमेश की बेटी को साथ लेकर चले गए। थानाध्यक्ष अवनीश राय ने बताया कि शराब के नशे में मारपीट हुई थी। इसमें एक की मौत हो गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Previous articleजौनपुर : भाभी का चेन छीनने का विरोध करने पर बदमाशों ने देवर को मारी गोली
Next articleअमृत महोत्सव के तहत तीन दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन आज से…
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?