जौनपुर : भाभी का चेन छीनने का विरोध करने पर बदमाशों ने देवर को मारी गोली
मुंगरा बादशाहपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र अंतर्गत फत्तूपुर कला गांव के निकट वेलवार मार्ग पर शुक्रवार सायं बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी और महिला की चेन छीनकर भाग निकले। युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।फत्तूपुर कला भवानीपुर गांव निवासी भूपेंद्र पाल (25) भाभी मनीषा देवी (45) को उसके मायके सर्पोसवीर थाना सरायममरेज प्रयागराज से बाइक पर बैठाकर अपने गांव लौट रहा था।


















