जौनपुर : पीयू के वैज्ञानिक पानी से हाइड्रोजन ईंधन पर करेंगे शोध
# डॉ. काजल डे को मिला 23 लाख का स्टार्ट-अप ग्रांट
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भईया) भौतिकीय विज्ञान अध्ययन एवं शोध संस्थान के सेंटर फॉर नैनोसाइंस एंड टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिक डॉ. काजल कुमार डे को भारत सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (डीएसटी) के अंतर्गत साइंस एंड इंजीनियरिंग रिसर्च बोर्ड (एसइआरबी) द्वारा शोध के लिए स्टार्ट-अप ग्रांट प्राप्त हुआ है। दो वर्षीय इस परियोजना के दौरान डॉ. डे को एसइआरबी से लगभग रु.23 लाख का अनुदान प्राप्त होगा।
















