जौनपुर : रक्तदान कर इमाम हुसैन को पेश किया नज़राने अकीदत
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
कर्बला के शहीद और पैगमबर-ए-इस्लाम हज़रत मुहम्मद साहब के नवासे हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की याद में शनिवार को पूरे विश्व मे रक्तदान किया जा रहा है। ऐसे में जौनपुर इमाम हुसैन के चाहने वालो ने नगर के मदरसा जामिया इमाम जाफर सादिक सदर इमामबाड़ा के हॉल में हुसैनी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 52 युनिट रक्तदान किया गया।शिविर में पुरुषों के अलावा महिलाओं ने भी रक्तदान किया, साथ ही 102 लोगो ने रक्तदान करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया।

ज़िला अस्पताल की ब्लड बैंक टीम के मुखिया डॉ शयन दास के दिशा निर्देश में रक्तदाताओं का रक्त संकलन किया गया। ब्लड डोनेशन कैंप में मुख्य अतिथि धर्मगुरु मौलाना सफ़दर हुसैन ज़ैदी ने बताया की इंसान का खून ही इंसान के काम आता है। इमाम हुसैन ने 1400 साल पहले इंसानियत को ज़िंदा रखने के लिए अपनी और अपने 72 साथियो की क़ुरबानी कर्बला के मैदान में पेश की। इसलिए इंसानियत को कायम रखने के लिए अपने खून का अतिया पेश कर अकीदतमंदो ने इमाम हुसैन को श्रद्धांजलि पेश किया है। मौलाना ने कहा कि इमाम हुसैन ने हमें इंसानियत का पैगाम दिया है, रक्तदान में कोई भेदभाव नहीं होता है। खून हर व्यक्ति का एक जैसा होता है, इसलिए हम सभी को अधिक संख्या में रक्तदान करना चाहिए।

















