जौनपुर : पुनः योगी सरकार बनने की खुशी में महिलाओं ने खेली भगवा होली
# जमकर उड़ाए गए अबीर और गुलाल, जय श्रीराम के नारे गुंजा इलाका
# योगी मोदी जिंदाबाद के भी लगे नारे
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
प्रदेश में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दोबारा जीत व नगर विधायक गिरीश चंद यादव की पुनः जीत पर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रागनी सिंह के नेतृत्व में पालिटेक्निक स्थिति कुमकुम काम्पलेक्स में महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारियों के साथ योगी सरकार के पुनः प्रचण्ड बहुमत से जीतने के उपलक्ष्य मे भगवा होली खेली गई। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर अबीर और गुलाल उड़ाए गए साथ ही जय श्री राम व योगी मोदी के नाम के जयकारे भी लगाए गए जिससे पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।

















