जौनपुर : स्वास्थ्य मानव का सबसे बड़ा धन- डॉ ऋषिकेश
# स्वयंसेवकों ने बनाई समाज में स्वच्छता की मिसाल- डॉ राजीव
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना परिषद इकाई विशेष शिविर के चौथे दिन स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के बारे में गोष्ठी एवं जन जागरूकता रैली का जासोपुर गांव में आयोजन किया गया। बतौर मुख्य वक्ता प्रबंध संकाय के डॉ ऋषिकेश ने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा धन स्वास्थ्य ही है यह तभी संभव है जब स्वयंसेवक एवं सेविकाओं के अंदर स्वच्छ रहने के गुण विकसित होंगे। स्वास्थ्य और स्वच्छता दोनों मनुष्य की सबसे बड़ी ताकत है।
















