जौनपुर : पुरानी पेंशन के लिए धरने को लेकर शिक्षक हुए लामबंद
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में आगामी बीस सितंबर को जिला मुख्यालय पर होने वाले विशाल एकदिवसीय धरने को सफल बनाने के लिए जिलाध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में सभी जनपदीय व तहसील प्रभारी एंव ब्लाक पदाधिकारियों ने शिक्षकों से जनसंपर्क तेज कर दिया है।
इसी क्रम में जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने धरने से सम्बंधित तैयारियों की समीक्षा बैठक क्रमशः कंपोजिट विद्यालय बीवनमऊ, जलालपुर व बीआरसी सिरकोनी पर किया। बैठक में दोनों ही ब्लॉक के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पुरानी पेंशन की लड़ाई किसी एक की नहीं बल्कि पूरे शिक्षक/कर्मचारी समाज के मान सम्मान स्वाभिमान की लड़ाई है। इस लड़ाई को हमें स्वंय लड़नी है और जीतनी भी है। इसलिए आप सभी शिक्षक/शिक्षिका भारी से भारी संख्या में बीस सितंबर को कलेक्ट्रेट में पहुंच कर जोरदार उपस्थिति के साथ सरकार तक यह बात पहुंचाएं कि हम शिक्षक कर्मचारियों को पुरानी पेंशन के अलावा कोई भी विकल्प स्वीकार नहीं है और पुरानी पेंशन को लेकर रहेंगे। इस अवसर पर जलालपुर व सिरकोनी दोनों ब्लाक के पदाधिकारियों व शिक्षक, शिक्षिकाओं ने संगठन के आंदोलन के साथ प्रतिबद्धता प्रकट हुए 20 सितंबर को कलेक्ट्रेट परिसर में रिकॉर्ड तोड़ भीड़ के साथ आंदोलन में उपस्थित रहने के लिए आश्वस्त किया।



















