जौनपुर : पुलवामा हमले की बरसी पर शहीद जवानों को किया गया याद

जौनपुर : पुलवामा हमले की बरसी पर शहीद जवानों को किया गया याद

# जेसीआई शाहगंज सिटी ने किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                पुलवामा हमले में शहीद हुए 41 सीआरपीएफ जवानों की बरसी पर शाहगंज कस्बे में सोमवार रात श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। नगर की प्रमुख सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी ने जेसीज चौक पर कार्यक्रम आयोजित कर शहीद जवानों को याद किया और भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने बताया कि तीन वर्ष पहले 14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों के काफिले पर हुआ आतंकी हमला और उसमें हुई 41 जवानों की शहादत भारत वासियों के सीने पर बहुत बड़े बोझ की तरह है। उन्होंने बताया कि संस्था ने शहादत की बरसी पर शहीदों को याद किया और दो मिनट का मौन रखने के बाद पुष्पांजलि अर्पित की। सचिव हिमांशु गुप्ता ने बताया कि सभा को पूर्व अध्यक्ष दिनेश चंद्र गांधी, संजय गुप्ता, रमेश गुप्ता और रविकांत जायसवाल ने संबोधित किया। सभी से देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने की अपील की गई। संचालन कोषाध्यक्ष वीरेंद्र जायसवाल ने किया।

कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा, रामजी गुप्ता, धीरज जायसवाल, उज्ज्वल सेठ, दीपक गुप्ता, मिथिलेश नाग, विवेक सोनी, देवी प्रसाद चौरसिया मंटू, अमन अग्रहरि, अश्वनी यादव, रोमिल अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : बोलेरो सवार अज्ञात हमलावरों ने लाठी-डंडे से पीटकर अधेड़ को किया घायल
Next articleयुवा डाक्टर व समाजसेवी की सड़क दुर्घटना में मौत बरनवाल समाज की अपूर्णीय क्षति- जिला महामंत्री
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?