जौनपुर : पुलिस ने कराई थाने के मंदिर में प्रेमी युगल की शादी

जौनपुर : पुलिस ने कराई थाने के मंदिर में प्रेमी युगल की शादी

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                   पुलिस ने स्थानीय थाना परिसर स्थित मंदिर में सोमवार को परिजनों की रजामंदी से प्रेमी युगल की शादी करा दी। शादी के बाद प्रेमी युगल पति-पत्नी के संबंध में सदैव एक दूजे के लिए बंध गए। शादी के बाद दोनों हंसी खुशी से घर चले गए, क्षेत्र में इस शादी की खूब चर्चा  है।क्षेत्र के एक गांव में एक युवक को गांव की ही स्वजातीय युवती से प्रेम हो गया था।

कुछ दिन पूर्व प्रेमी युगल परिजनों की डर से घर से भाग लिए। युवती के परिजनों ने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने प्रेमी युगल को ढूंढ निकाला। दोनों एक दूसरे से शादी करने की जिद कर रहे थे। दोनों के बालिग होने पर पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलवाया। परिजनों को समझाने बुझाने के बाद परिजन दोनों की शादी के लिए तैयार हो गए। परिजनों की रजामंदी पर थाना परिसर में स्थित मंदिर में युवक ने युवती को वरमाला पहनाने के बाद सिंदूर दान किया। इस खुशी के मौके पर दोनों के परिजनों ने एक दूसरे का मुंह कराया।
Previous articleजौनपुर : कलम के सिपाही की पहली पुण्यतिथि पर दी गई अश्रुपूरित श्रद्धांजलि
Next articleजौनपुर : रोटरी क्लब ने क्षयरोगियों को किया पुष्टाहार वितरण
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?