जौनपुर : पुलिस ने कराई थाने के मंदिर में प्रेमी युगल की शादी
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
पुलिस ने स्थानीय थाना परिसर स्थित मंदिर में सोमवार को परिजनों की रजामंदी से प्रेमी युगल की शादी करा दी। शादी के बाद प्रेमी युगल पति-पत्नी के संबंध में सदैव एक दूजे के लिए बंध गए। शादी के बाद दोनों हंसी खुशी से घर चले गए, क्षेत्र में इस शादी की खूब चर्चा है।क्षेत्र के एक गांव में एक युवक को गांव की ही स्वजातीय युवती से प्रेम हो गया था।

















