जौनपुर : पुलिस ने रूट मार्च निकाल चलाया चेकिंग अभियान

जौनपुर : पुलिस ने रूट मार्च निकाल चलाया चेकिंग अभियान

खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
                प्रभारी निरीक्षक अश्विनी दूबे के नेतृत्व में दर्जनो पुलिस के जवानो ने शनिवार को रूट मार्च निकाल सड़क पर आने जाने वाले ब्यक्तियों और उनके वाहनो की तलाशी लिया। हलाकि इस अभियान में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। लेकिन बगैर हेलमेल, तीन सवारी और बगैर नंबर की बाइको का ई-चालान कर साढे़ छह हजार की वसूली की गयी। पुलिस की इस सक्रिय कार्यवाही से असामाजिक तत्वों में दहशत अवश्य फैल गई होगी।

शनिवार की शाम लगभग छह बजे थानाध्यक्ष हमराहियो संग खुटहन कस्बा में पैदल मार्च पर निकले। आगे आगे पुलिस बल उनके पीछे थाने के दो वाहनो के अलावा 112 नंबर के दो और वाहन हूटर बजाते हुए चल रहे थे। पुलिस बल और हूटर की लगातार बज रही ध्वनि को सुन एक बार सभी सकते में आ गये। एसओ खुद माइक संभाल लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील कर रहे थे। अपराधी प्रवृत्ति के लोगों को जहां पुलिस धमक दिखा रही थी। वही शरीफ लोगों के साथ मित्र की तरह बर्ताव भी कर रहे थे। दो घंटे तक चले इस अभियान में खुद को बचाने के लिए तमाम लोग बाइको संग खेत की पगडंडियों का रास्ता पकड़ लिया।
Previous articleजौनपुर : दहेज हत्या में पति को 9 साल की सजा, सास बरी
Next articleजौनपुर : किशोर ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?