जौनपुर : पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, एक फरार

जौनपुर : पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, एक फरार

गौरा बादशाहपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                थाना अंतर्गत गौरा बादशाहपुर व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात पुलिस मुठभेड में अंतर्जनपदीय पच्चीस हजार के इनामी, शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से तमंचा कारतूस, चोरी की बोलेरो, मोबाइल व नकदी बरामद किया है जबकि एक अपराघी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।इस मामले में शुक्रवार को जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ संजय कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गौरा बादशाहपुर व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा देर रात चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

चेकिंग अभियान के दौरान दुधौरा की तरफ से नहर के रास्ते लिलहा पुल की तरफ से बोलेरो आती दिखाई दी नजदीक आने पर पुलिस बल द्वारा टार्च की रोशनी देते हुए बोलेरो को रोकने का इशारा किया गया। सामने पुलिस बल देख चालक व बोलेरो में बैठा एक व्यक्ति गाड़ी से उतरकर खेत में भागने लगा कि पुलिस टीम द्वारा सरेण्डर करने के लिये कहा गया तो पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर करने लगे उक्त फायरिंग से थानाध्यक्ष गौरा बादशाहपुर के बुलेट प्रूफ जैकेट में अगले हिस्से में सीने के करीब गोली लगी तथा हेड कांस्टेबल विनोद यादव के बांये हाथ के कन्धे से एक गोली छूते हुए निकल गयी जिससे घायल हो गये।

पुलिस टीम द्वारा किये गये फायर से एक अभियुक्त को गोली लग गयी जिससे उक्त अभियुक्त घायल होकर गिर पड़ा जिसे प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेण्टर वाराणसी के लिये रेफर कर दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त अबुल जैश पुत्र कय्यूम निवासी बक्कशपुर थाना बरदह जनपद आजमगढ़ पच्चीस हजार रुपये का इनामी है। यह अन्तर्जनपदीय अपराधी है।आजमगढ़ और जौनपुर में ही ये वाहनों की चोरी का काम करता था इसके ऊपर आजमगढ़ और जौनपुर में लगभग दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं अभियुक्तो के विरुध्द मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। जबकि एक अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया उसकी भी तलाश किया जा रहा है।
Previous articleजौनपुर : मादक पदार्थो की बिक्री रोकने में संभ्रांतजन करें सहयोग
Next articleजौनपुर : शराब ठेके पर हुए विवाद में पत्थर से कूच कर अधेड़ की हत्या, एक गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?