जौनपुर : पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, एक फरार
गौरा बादशाहपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
थाना अंतर्गत गौरा बादशाहपुर व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात पुलिस मुठभेड में अंतर्जनपदीय पच्चीस हजार के इनामी, शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से तमंचा कारतूस, चोरी की बोलेरो, मोबाइल व नकदी बरामद किया है जबकि एक अपराघी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।इस मामले में शुक्रवार को जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ संजय कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गौरा बादशाहपुर व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा देर रात चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

चेकिंग अभियान के दौरान दुधौरा की तरफ से नहर के रास्ते लिलहा पुल की तरफ से बोलेरो आती दिखाई दी नजदीक आने पर पुलिस बल द्वारा टार्च की रोशनी देते हुए बोलेरो को रोकने का इशारा किया गया। सामने पुलिस बल देख चालक व बोलेरो में बैठा एक व्यक्ति गाड़ी से उतरकर खेत में भागने लगा कि पुलिस टीम द्वारा सरेण्डर करने के लिये कहा गया तो पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर करने लगे उक्त फायरिंग से थानाध्यक्ष गौरा बादशाहपुर के बुलेट प्रूफ जैकेट में अगले हिस्से में सीने के करीब गोली लगी तथा हेड कांस्टेबल विनोद यादव के बांये हाथ के कन्धे से एक गोली छूते हुए निकल गयी जिससे घायल हो गये।

















