जौनपुर : पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों का फ्लैग मार्च
मुंगरा बादशाहपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
पैरामिलिट्री फोर्स व पुलिस के जवानों ने रविवार को मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव व नगर में फ्लैग मार्च किया। जवानों ने रामपुर, लता हरिया, सरोखनपुर, सतहरिया, मछली शहर रोड, प्रयागराज रोड, प्रतापगढ़ रोड, पकड़ी गोदाम, जंघई रोड से होते हुए रोडवेज परिसर समेत नगर के मुख्य मार्ग पर फ्लैग मार्च किया।
















