मंदूपुर गांव निवासी गुलाब की पुत्री प्रीति व खुज्झी गांव निवासी बीरबल के पुत्र आकाश में दो वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अब जाकर परिजनों को जानकारी हुई तो बंदिशें लगानी शुरू की लेकिन दोनों नहीं मान रहे थे मामला थाने पहुँचा तो दोनों के परिजनों की सहमति से मंदिर परिसर में शादी करा दी गई। इस दौरान शंकर राम, राजेश, बल्ली, रामजीत, दुक्खीराम व ग्राम प्रधान मनोज सिंह सहित दोनों के परिजन उपस्थित थे।