जौनपुर : पैसा मांगने पर दबंगों ने मछली व्यवसायी को पीटा, मुकदमा दर्ज

जौनपुर : पैसा मांगने पर दबंगों ने मछली व्यवसायी को पीटा, मुकदमा दर्ज

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
             क्षेत्र के मानीकलां बाज़ार में रविवार को मछली बेचने गए एक व्यवसाई द्वारा पैसा मांगने पर दबंगों ने पिटाई कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया और घायल मछली व्यवसायी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी में भर्ती कराया।सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के समदहां गांव निवासी सुबाष सोनकर मछली बेचने का व्यवसाय करता है। दोपहर में वह मानीकला गांव में मछली बेचने गया था।

एक युवक ने उससे दो किलो मछली लिया। उसके साथ दो युवक और थे। मछली लेने के बाद बिना पैसा दिए युवक मछली लेकर जाने लगा तो मछली व्यवसाई ने उससे पैसा मांगा। इस पर पैसा देने से इन्कार करते हुए दबंग युवकों ने मछली व्यवसायी को गाली गलौज देने लगे। विरोध करने पर दबंगों ने मछली व्यवसायी को बुरी तरह पिटाई करके घायल कर दिया। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय के अनुसार इस मामले में तीन आरोपितों के विरुद्ध मारपीट तथा एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
Previous articleजौनपुर : अखण्ड रामायण के समापन पर आयोजित हुआ भव्य भण्डारा
Next articleजौनपुर : शिक्षा के प्रति प्रभात संस्था ने बच्चों को किया जागरूक
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?