जौनपुर : पोखरी के किनारे मिला तीन दिन से लापता वृद्ध का शव
रामपुर। दीपक श्रीवास्तव तहलका 24×7 रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गंधौना (मधुपट्टी) निवासी 60 वर्षीय फौजदार गौतम का शव बुधवार को गांव के पोखरी के किनारे मिला वह तीन दिन से लापता थे।
पुलिस के अनुसार करीब पांच बजे चरवाहों ने शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस चौकी जमालापुर को दिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि वह दिन में काम करके आता था तो खुद खाना बनाकर खाता था। मृतक तीन दिन पहले घर से निकला था। चौकी इंचार्ज जमालापुर कश्यप सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर उसी के अनुसार कार्रवाई होगी।