यूजीसी नेट जून-2026 का परिणाम जल्द जारी करने की मांग, यूजीसी सचिव को सौंपा ज्ञापन

यूजीसी नेट जून-2026 का परिणाम जल्द जारी करने की मांग, यूजीसी सचिव को सौंपा ज्ञापन

नई दिल्ली। 
तहलका 24×7 
              अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने यूजीसी नेट जून-2026 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी और परीक्षा परिणाम शीघ्र जारी करने की मांग को लेकर यूजीसी सचिव को ज्ञापन सौंपा।अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेन्द्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि परीक्षा संपन्न हुए काफी समय बीत चुका है,लेकिन अब तक न तो प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी की गई है और न ही परीक्षा परिणाम घोषित किए गए हैं।
ज्ञापन में कहा गया कि परिणाम में हो रही देरी से देशभर के लाखों अभ्यर्थियों की उच्च शिक्षा,शोध,सहायक प्राध्यापक भर्ती,जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) तथा अन्य शैक्षणिक एवं रोजगार संबंधी प्रक्रियाएं प्रभावित हो रही हैं।इससे अभ्यर्थियों में असमंजस और चिंता का माहौल बना हुआ है।
अभाविप ने यूजीसी से मांग की है कि अभ्यर्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यूजीसी नेट जून-2026 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी तत्काल जारी की जाए तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर परीक्षा परिणाम घोषित कर अभ्यर्थियों की अनिश्चितता को समाप्त किया जाए।
Previous articleसिविल विवादों में पुलिस नहीं कर सकती दखल, इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी
Next articleसर्वसम्मति से हुआ शाखा कार्यकारिणी का गठन, पन्नालाल वर्मा बने शाखाध्यक्ष
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?