सर्वसम्मति से हुआ शाखा कार्यकारिणी का गठन, पन्नालाल वर्मा बने शाखाध्यक्ष

सर्वसम्मति से हुआ शाखा कार्यकारिणी का गठन,पन्नालाल वर्मा बने शाखाध्यक्ष

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
              रोडवेज कर्मचरी संघ की स्थानीय शाखा की कार्यकारिणी के गठन के लिए आयोजित चुनाव प्रक्रिया में विभिन्न पदों पर सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया।चुनाव अधिकारी उमाशंकर यादव की देखरेख में संपन्न हुई प्रक्रिया में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।चुनाव अधिकारी ने शाखाध्यक्ष पद के लिए नाम आमंत्रित किए,जिस पर अनुज कुमार दुबे ने पन्नालाल बोस के नाम का प्रस्ताव रखा।
प्रस्ताव का समर्थन रवेंद्र कुमार सिंह एवं उपस्थित सदस्यों ने किया।अन्य किसी सदस्य द्वारा नामांकन न किए जाने पर श्री पन्नालाल वर्मा को सर्वसम्मति से शाखाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।इसके बाद शाखा मंत्री पद के लिए नामांकन आमंत्रित किया गया। पुष्पेंद्र सिंह ने विवेक कुमार सिंह के नाम का प्रस्ताव रखा,जिसका समर्थन नरेन्द्र कुमार तिवारी सहित उपस्थित सदस्यों ने किया।
क्षेत्रीय प्रतिनिधि पद के लिए अनिल कुमार ने सन्तोष कुमार यादव के नाम का प्रस्ताव रखा।प्रस्ताव का समर्थन अखिलेश कुमार श्रीवास्तव सहित उपस्थित सदस्यों ने किया।अन्य कोई प्रत्याशी न होने के कारण श्री सन्तोष कुमार यादव को क्षेत्रीय प्रतिनिधि पद पर सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किया गया।चुनाव अधिकारी ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
Previous articleयूजीसी नेट जून-2026 का परिणाम जल्द जारी करने की मांग, यूजीसी सचिव को सौंपा ज्ञापन
Next articleसड़क हादसे में अतीक अहमद के बेटे अबान की मौत, साथी की भी गई जान
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?