जौनपुर : प्रत्येक शुक्रवार को हर बैंक में लगेगा पीएम स्वनिधि ऋण वितरण कैंप 

जौनपुर : प्रत्येक शुक्रवार को हर बैंक में लगेगा पीएम स्वनिधि ऋण वितरण कैंप 

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
               कलेक्ट्रेट सभागार में पीएम स्वनिधि योजना की प्रगति बैठक जनसुनवाई कक्ष में हुई। अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व रजनीश राय की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में शासन से आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष प्रथम एवं द्वितीय ऋण वितरण में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर अधिकारियों एवं बैंकर्स द्वारा लक्ष्यों को पूरा करने के लिए यह निर्णय लिया गया कि 14 एवं 15 नवंबर को सभी बैंकों में पीएम स्वनिधि का विशेष कैंप लगाकर वेंडरों को ऋणों शत-प्रतिशत वितरण कराया जाएगा। प्रत्येक सप्ताह में शुक्रवार को पीएम स्वनिधि का कैंप बैंकों द्वारा अपनी-अपनी शाखाओं में लगाया जाएगा, ताकि सभी स्ट्रीट वेंडर इससे लाभ उठा सकें।
एडीएम ने नगर निकायों के स्ट्रीट वेंडरों से अपील की है कि वह 14 एवं 15 नवंबर को अपनी-अपनी-बैंक शाखाओं में पहुंचकर अपने स्वीकृत ऋणों को प्राप्त करें। इस योजना से वंचित वेंडर अपने-अपने नगर निकायों के माध्यम से आवेदन कर योजना के तहत मिलने ऋणों का लाभ उठाएं और अपना आर्थिक उत्थान करें। उन्होंने बताया कि इस योजना में प्रथम ऋण की समय से अदायगी करने वाले वेंडरों को द्वितीय ऋण के रूप में 20 हजार और द्वितीय ऋण का समय अदायगी करने वाले वेंडरों को तृतीय ऋण के रूप में 50 हजार रुपये का ऋण देने का प्राविधान है। बैठक में एलडीएम उमाशंकर, शहर मिशन प्रबंधक जितेंद्र सिंह, ईओ संतोष मिश्रा, संजय कुमार, अनूप कुमार, संदीप कुमार, बृजनन्दन स्वरूप आदि लोग मौजूद थे।
Previous articleजौनपुर : तीन नए नगर पंचायत के बढ़ने के साथ अब 12 नगर निकायों का होगा चुनाव.. 
Next articleसुल्तानपुर : गैर इरादतन हत्या के मामले में सगे भाइयों समेत तीन अभियुक्तों को 10 वर्ष की कैद 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?