जौनपुर : प्रधान द्वारा 50 हरे पेड़ कटवाने पर ग्रामीणों ने किया जांच की मांग

जौनपुर : प्रधान द्वारा 50 हरे पेड़ कटवाने पर ग्रामीणों ने किया जांच की मांग

बक्शा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                   थाना क्षेत्र के बशारतपुर गांव में नाला खाते की जमीन पर करीब 20 वर्ष पूर्व वन विभाग द्वारा लगाए गए सैकड़ों पेड़ो में करीब 50 हरे पेड़ ग्राम प्रधान द्वारा कटवाए जाने पर ग्रामीणों ने विरोध जताया है। ग्रामीणों ने प्रधान पर पेड़ कटवाकर खनन कार्य करवाते हुए मिट्टी भी बेच देने का आरोप लगाया है।

गांव निवासी अमित कुमार ने जिलाधिकारी, एसडीएम, डीएफओ एवं पर्यावरण मंत्रालय को लिखित शिकायत करतें हुए आरोप लगाया है कि गांव की नाले की जमीन पर करीब 20 वर्ष पूर्व पर्यावरण की दृष्टि से हरियाली के तहत वन विभाग द्वारा आम, महुआ, शीशम सहित सैकड़ों पेड़ो को लगाते हुए उसे तैयार किया गया था। आरोप है कि बीते 27 जनवरी की रात्रि ग्राम प्रधान पति संजय द्वारा करीब 50 हरे पेड़ो को रात्रि में आनन-फानन में कटवा दिया गया तथा खनन कार्य करवाते हए मिट्टी निकलवाया जाने लगा। अगले दिन सुबह 6 बजे जब ग्रामीणों को जानकारी हुई तो मौके पर पहुँच विरोध दर्ज करवाते हुए मिट्टी खनन कार्य रुकवा दिया गया। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों को लिखित शिकायत करतें हुए पर्यावरण को क्षति पहुंचाने पर प्रधान के खिलाफ जांच कर वैधानिक कार्यवाही की मांग की है। उधर इस सम्बंध में ग्राम प्रधान पति संजय ने बताया कि हाईवे वालों ने मिट्टी उठाया है। कुछ पेड़ को हम गौशाला के लिए अपने पास रख लिए है बाकी पेड़ ग्रामीण काटकर उठा ले गए।
Previous articleजौनपुर : राजेश यादव बने सपा के जिला सचिव
Next articleजौनपुर : पिता की पुण्यतिथि पर समाजसेवी ने वितरित किया कंबल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?