जौनपुर : राजेश यादव बने सपा के जिला सचिव

जौनपुर : राजेश यादव बने सपा के जिला सचिव

करंजाकला।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के आदेश पर सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने करंजाकला विकास खण्ड के लोहता गांव के निवासी राजेश यादव को सपा का जिला सचिव बनाया है। उन्हें पार्टी के दायित्वों का गंभीरता से पालन करने का निर्देश दिया है।

इनके अलावा रसीदाबाद निवासी मोहम्मद अहमद अंसारी उर्फ पप्पू को सदर विधानसभा का सचिव नियुक्त किया है। सरायख्वाजा के बड़ऊर गांव निवासी लालजी यादव एवं बृजेश यादव को लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामकरण निर्मल के अनुमोदन पर जिलाध्यक्ष भानु प्रताप मोर्य ने जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। सभी मनोनीत पदाधिकारियों को सदर विधानसभा के अध्यक्ष गजराज यादव, वरिष्ठ नेता डा जितेंद्र यादव, अशोक यादव ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंप दिया। इस दौरान सुरेंद्र कुमार, अमित बिंद, मुकेश कश्यप, रोहित कुमार, दारा सिंह चौहान ने पदाधिकारियों के मनोनयन पर बधाई दी।
Previous articleजौनपुर : सीआरपीएफ ने पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च
Next articleजौनपुर : प्रधान द्वारा 50 हरे पेड़ कटवाने पर ग्रामीणों ने किया जांच की मांग
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?