जौनपुर : प्रभात संस्था ने बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित कर किया सम्मानित
सुइथाकलां। मो आसिफ तहलका 24×7 क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा सारी बड़ौना गांव के सभी बच्चों एवं अभिभावक को बुलाकर शिक्षा स्तर बढ़ाने के उद्देश्य के तहत प्रभात सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था ने जागरूक किया गया। संस्था के प्रबंधक अशोक कुमार पाण्डेय रामनगर शिक्षा का स्तर धीरे धीरे खराब होता चला जा रहा है शिक्षा स्तर को सही करने के लिए यह संस्था काम कर रही है।
वहीं आगे बताया कि संस्था का उद्देश्य है कि बच्चों को संस्कार सिखाना और किस तरह से पढ़ाई लिखाई किया जाता है इन सभी बातों पर जागरूक करने के साथ ही महिलाओं को सशक्तीकरण के लिए भी जागरूक किया जाता है। संस्था के लोग गांव गांव जाकर सभी बच्चों को शिक्षा स्तर पर बताने का कार्य करते हैं हमारी संस्था पूरे प्रदेश में काम कर रही हैं। बच्चों के साथ साथ उनके अभिभावकों को भी शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाता है। इसी उद्देश्य से बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित की गई। इस दौरान संस्था अध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह, मंडल प्रभारी नरेंद्र कुमार सिंह फैजाबाद, संयोजक अमित कुमार पाण्डेय, अजय कुमार एंव राज कली समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।