जौनपुर : अरुण दुबे ने किया जनसंपर्क, सपा प्रत्याशी के लिए मांगा वोट
तेजीबाज़ार।
संदीप गुप्ता
तहलका 24×7
राजनीतिक पार्टियों द्वारा अपने-अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए जाने के बाद प्रत्येक गावों में चुनावी माहौल नजर आने लगा, वहीं प्रत्याशी व उनके करीबी जनसंपर्क करने में कर-बल लगाना शुरू कर दिये है, इसी कड़ी में सपा पार्टी के प्रत्याशी ओमप्रकाश दुबे (पूर्व विधायक) के पुत्र अरुण दुबे पूर्व मंत्री ने बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के कंधीकला, जनौर, हिलाली, करशूलनाथ सहित विभिन्न गांव का दौरा किया।उन्होंने लोगों से घर-घर जाकर अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क करते हुए प्रत्याशी ओमप्रकाश उर्फ बाबा दुबे के लिए वोट की अपील किया, वहीं पूर्व मंत्री ने करशूलनाथ महादेव मंदिर पर पहुंचकर दर्शन पूजन किया और भगवान शंकर का आशीर्वाद लिया।



















