जौनपुर : प्रार्थना सभा की आड़ में चल रहे धर्मांतरण को पुलिस ने रोका
# हिन्दूवादी संगठनों ने लगाया धर्मांतरण कराने का आरोप
# अम्बेडकर नगर, आजमगढ़, जौनपुर से पहुंचे थे डेढ़ हजार से अधिक लोग
शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
क्षेत्र के ताखा पूरब गांव स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय के पास शनिवार को गांव के ही ईसाई धर्म अपनाने वाले युवक ने प्रार्थना सभा का आयोजन किया था। जिसमें सुबह में ही हज़ारों की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे इकठ्ठा हो गए। मामले की जानकारी होने पर हिन्दूवादी संगठनों के लोग मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस समेत उच्चाधिकारियों को दी। फोर्स के साथ पहुंचे कोतवाल सदानंद राय ने सभा की अनुमति न होने पर कार्यक्रम को रोक दिया। गांव में कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण दिखी।

उक्त गांव निवासी दिवाकर अस्थाना काफी समय पूर्व धर्म परिवर्तन कर ईसाई धर्म अपनाते हुए माइकल अस्थाना बन गया। माइकल ने कन्या विद्यालय के पास खाली भूमि पर टेंट आदि लगाकर प्रार्थना सभा का आयोजन किया था। जिसमें शनिवार की सुबह से आजमगढ़, अम्बेडकर नगर व जौनपुर जिले के विभिन्न इलाकों से हजारों की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे इकठ्ठा हुए।

कार्यक्रम शुरू होते ही इसकी जानकारी आस-पास के लोगों ने गांव के हिन्दूवादी संगठनों के लोगों को दी। खबर लगते ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नगर खंड प्रचारक नरेंद्र, सह. कार्यवाहक काशीनाथ, सेवा प्रमुख अमित सिंह, संचालक सर्वेश चंद शास्त्री, सह. संचालक संतोष अस्थाना, भाजपा नेता विनय सिंह आदि मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस समेत उच्चाधिकारियों को दी। पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने आयोजक माइकल अस्थाना से कार्यक्रम कराए जाने की अनुमति मांगी। आयोजक बिना अनुमति के कार्यक्रम आयोजन की बात बताई जिसपर प्रभारी निरीक्षक ने हिदायत देते हुए कार्यक्रम को बंद करा दिया।

नगर खण्ड प्रचारक नरेंद्र कुमार ने कहा कि प्रार्थना सभा के नाम पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जाता है। अशिक्षित और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को शिकार बनाकर अपनी जाल में फंसाने का घटिया काम करते हैं। ऐसे आयोजन किसी भी दशा में नहीं होने दिया जाएगा।
















