जौनपुर : पढ़ाई के साथ- साथ खेल से भी संवार सकते हैं भविष्य- मनीष सिंह

जौनपुर : पढ़ाई के साथ- साथ खेल से भी संवार सकते हैं भविष्य- मनीष सिंह

# ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा विकास खण्ड शाहगंज सोंधी की तरफ से ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन सर्वोदय इन्टर कालेज खुदौली में किया गया। जिसमें ब्लॉक के 16 न्याय पंचायत के परिषदीय विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने खेल कूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनीष कुमार सिंह वरिष्ठ प्रवक्ता डायट ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ- साथ खेल भी ज़रूरी है। खेल अनुशासन सिखाता है। खेल से छात्रों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। हरियाणा देश का विकसित राज्य बन रहा है जो खेल से विश्वस्तर पर देश की पहचान बनाई है। सबसे अधिक ओलंपिक में गोल्ड मेडल हरियाणा के लोगों ने ही जीता है। विशिष्ठ अतिथि के रूप में अनिल कुमार उपाध्याय प्रधानाचार्य सर्वोदय इण्टर कालेज खुदौली ने अपने सम्बोधन में कहा कि अच्छी शिक्षा लेने के साथ- साथ खेल भी जरूरी है। उन्होंने आगे कहा कि नई शिक्षा नीति में बहुत कुछ बदलाव हुआ है। खेल भी उसका एक अभिन्न अंग है।

अध्यक्षता कर रहे खण्ड शिक्षा अधिकारी अमरदीप जायसवाल ने सरस्वती जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 99 प्रतिशत लक्ष्य मेहनत से मिलते है। जो अप्रत्याशित होते है। सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा पूर्वक करना चाहिए तभी लक्ष्य प्राप्त हो सकता है। परिषदीय स्कूल के छात्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं बस निखारने की आवश्यकता है। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूल अब कान्वेंट स्कूलों को मात दे रहे है। सरकारी स्कूलों में भी सारी सुविधाएं उपलब्ध है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कलापुर व कस्तूरबा कन्या विद्यालय शाहगंज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगे बढ़ाया।

इससे पूर्व खण्ड शिक्षा अधिकारी अमर दीप जायसवाल ने अतिथियों का स्वागत किया तथा अतिथियों को स्मृति चिन्ह् भेंट किया। छात्राओं द्वारा बनाई गई आकर्षक रंगोली व मेंहदी प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। सांस्कृतिक कार्यक्रम में पूर्व माध्यमिक विद्यालय गुरैनी द्वारा नृत्य, कलापुर की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नाटक ने दर्शकों का मन मोह लिया।

शाहगंज ब्लाक के अन्तर्गत 16 न्याय पंचायत में पू्र्व में आयोजित हुए प्रतियोगिताओं में 50 मीटर में दौड़ में बालिका वर्ग से संध्या बड़ागांव, दीपाली मिहरावां, रिया बरंगी से क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही। वहीं बालक वर्ग से रवीश मिहरावां, आर्यन बिस्वा को प्रथम एवं द्वितीय स्थान मिला। प्राथमिक वर्ग से 100 मीटर की दौड़ में बालक वर्ग से मो. अर्सलान रानीमऊ, शनि लपरी, विवक को क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान मिला। बालिका वर्ग से आकांक्षा समदहा, प्रीति खुदौली, आरुषि को क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान मिला। 200 मीटर की दौड़ में बालिका वर्ग से प्रियांशु मुड़ेला, अंतिमा सबरहद, ज्योति कुहिया को प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान मिला वही बालक वर्ग से सत्यम कलापुर, मानसिंह लपरी, हिमांशु धौरइल को क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान मिला। जूनियर में 100 मीटर की दौड़ में बलिका वर्ग से सोनाली, सपना, संजना क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान मिला। बालक वर्ग से सुमित बड़ऊर, अरुण सबरहद, विजय चकेसर पट्टी को क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान मिला। जूनियर बालक कबड्डी में न्याय पंचायत बरंगी से रेहान सोंगर, विवेक सोंगर, शिवम सोंगर, गुरदौली से अनिल, अंकित, आदर्श, अमित विजेता रहे। इसके अलावा लम्बी कूद, रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित हुई।

इस अवसर पर अशोक कुमार मौर्य, धर्मेन्द्र सिंह, खुर्शीद अहमद, राजू सिंह, डॉ. अमलेंद्र गुप्ता, वीरेंद्र कुमार, राम शक्ल यादव, प्रशांत मिश्रा, ममता गुप्ता, सुनीता मिश्रा, राजेश यादव, अरुणेश यादव, वीरेंद्र यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष शाहगंज वीरेंद्र सिंह व प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष सजल सिंह, अभिषेक सिंह, सुजीत सोनकर, बुद्धि राम सहित शिक्षक छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। संचालन शिक्षक सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने किया।

Previous articleजौनपुर : न्याय पंचायत स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
Next articleजौनपुर : प्रार्थना सभा की आड़ में चल रहे धर्मांतरण को पुलिस ने रोका
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?