जौनपुर : फरार चल रहे दो वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
बरसठी।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र के हसियां और चंद्रभानपुर गांव के फरार चल रहे एक-एक वारंटी अभियुक्तों को बरसठी पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।बरसठी थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज था और अदालत में हाजिर न होने पर कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। जिस पर पुलिस ने यह कार्रवाई किया है।
















