जौनपुर : दो किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
मछलीशहर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
कोतवाली पुलिस ने दो किलो गांजा के साथ एक अभियुक्त को निकामुद्दीनपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है।उक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुक़दमा दर्ज किया गया है।चौकी प्रभारी सकलदीप सिंह शुक्रवार को सांय काल गश्त पर निकले थे इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति प्लास्टिक बोरी में कुछ लेकर उक्त स्थान पर बैठा किसी का इंतजार कर रहा है।

















