जौनपुर : फरीदुल हक़ कॉलेज ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
शाहगंज। रवि शंकर वर्मा तहलका 24×7 क्षेत्र अंतर्गत तालीमाबाद सबरहद स्थित फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कालेज द्वारा शुक्रवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत विद्यार्थियों ने गांव गांव जाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया।
मतदाता जागरुकता रैली को कालेज के प्राचार्य डाॅ तबरेज़ आलम ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होने आह्वान किया कि सभी लोग अपने अपने बूथों पर शत प्रतिशत मतदान के लिए लोगों को जागरूक करें ताकि शाहगंज विधानसभा का वोटिंग प्रतिशत न केवल जनपद में बल्कि प्रदेश में सर्वाधिक हो। अपने संबोधन में प्राचार्य ने सभी से निर्भीक होकर मतदान में भाग लेने का आह्वान किया।
यह रैली राजकीय आईटीआई सबरहद, प्राथमिक विद्यालय पाईन सबरहद, सर सैय्यद अहमद इंटर कॉलेज सबरहद तथा इमरानगंज बाजार से होती हुई वापस महाविद्यालय पर आकर समाप्त हुई। रैली का नेतृत्व कार्यक्रम अधिकारी डाॅ अनामिका पांडेय, डाॅ राकेश सिंह, डाॅ अमित कुमार गुप्ता एवं सूर्य प्रकाश यादव, गीता देवी, डॉ भाष्कर तिवारी और ओम प्रकाश चौरसिया ने किया।