जौनपुर : एक लाख का इनामिया अपराधी सतीश सिंह प्रिंस मुठभेड़ में ढेर

जौनपुर : एक लाख का इनामिया अपराधी सतीश सिंह प्रिंस मुठभेड़ में ढेर

सरपतहां।
मो आसिफ
तहलका 24×7
              थाना क्षेत्र के गैरवाह गांव में शुक्रवार की दोपहर मुठभेड़ में एक लाख रुपये के इनामिया शातिर अपराधी सतीश सिंह प्रिंस को पुलिस ने ढेर कर दिया। दो सिपाही भी जख्मी हो गए।
सरपतहां थाना पुलिस व एसओजी को मुखबिर से सूचना मिली कि सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मनिया गांव निवासी शातिर अपराधी सतीश कुमार सिंह प्रिंस मौजूद है। सूचना पर सीमावर्ती जिले सुल्तानपुर की भी पुलिस आ गई। घेराबंदी कर आत्मसमर्पण के लिए कहे जाने पर सतीश सिंह प्रिंस पुलिस टीम को लक्ष्य कर गोलियां चलाने लगा जिसमें दो सिपाही घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। सतीश सिंह प्रिंस गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
करीब आधे घंटे तक मुठभेड़ के दौरान पुलिस के आला अधिकारियों के वाहन पुल पर मौजूद रहे। मुठभेड़ स्थल से करीब पांच सौ मीटर हर किसी को रोक दिया जा रहा था। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी, सीओ शाहगंज अंकित कुमार भी मौके पर आ गए। जिला मुख्यालय से फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस घायल अपराधी व सिपाहियों को अलग-अलग वाहनों से उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गई। जिला अस्पताल में सतीश सिंह प्रिंस को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मालूम हो कि सतीश सिंह प्रिंस 31 मई 2019 को सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में सिद्दीकपुर स्थित मां दुर्गाजी सीनियर सेकेंड्री स्कूल के पास सपा नेता लालजी यादव व 16 फरवरी 2021 को सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के ही मखमेलपुर गांव के पूर्व प्रधान राज कुमार यादव की हत्या के मामले में वांछित था। उस पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। उसके विरुद्ध कई आपराधिक मामले दर्ज थे।
Previous articleजौनपुर : फरीदुल हक़ कॉलेज ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
Next articleजौनपुर : योगी सरकार ने यूपी को किया भ्रष्टाचार और अपराध मुक्त- राजनाथ सिंह
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?