जौनपुर : फर्जी परीक्षक मामले की जांच के लिए बनीं समिति
# मूल्यांकन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही- कुलपति
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे मूल्यांकन केंद्र में पकड़े गए फर्जी परीक्षक के खिलाफ विश्वविद्यालय प्रशासन सख्त हो गया है। कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य के कड़े निर्देश के बाद मामले की जांच के लिए विश्वविद्यालय परिसर के शिक्षकों की चार सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई है। कमेटी मूल्यांकन के दौरान प्रकाश में आए मामले की छानबीन करेगी और अपनी रिपोर्ट कुलपति को प्रेषित करेगी।

















