जौनपुर : योग को बनाएं जीवनशैली का हिस्सा- प्रो. निर्मला एस. मौर्य
# अमृत योग सप्ताह का मुक्तांगन परिसर में हुआ शुभारंभ
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मुक्तांगन परिसर में खेलकूद परिषद, राष्ट्रीय सेवा योजना, रोवर्स रेंजर एवं मिशन शक्ति के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को अमृत योग सप्ताह का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने किया।इस अवसर पर कुलपति प्रो. मौर्य ने कहा कि अमृत योग सप्ताह उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर मनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भागम-भाग की दुनिया में स्वास्थ्य विश्व की सबसे बड़ी चुनौती है, इसलिए योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। इसे न केवल उस दिन बल्कि अपने जीवन में इसे हर दिन अपनाएं और स्वास्थ्य को बेहतर बनाएं। इस अवसर पर आर्ट आफ लिविंग बेंगलूरू के योग प्रशिक्षक ई. अंकुशजी ने कहा कि योग व्यक्ति में आत्मविश्वास पैदा करता है। उन्होंने तितली आसन, शवआसन, सूर्य नमस्कार, नाड़ी शोधन, ताड़ आसन समेत कई आसनों को कराया। इसके पूर्व सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम सुबह पौने छह बजे से शुरू हुआ। योग प्रशिक्षक के साथ सहायक के रूप में विकासजी थे।


















