जौनपुर : सड़क दुर्घटना में अधेड़ व्यक्ति घायल, जिला चिकित्सालय रेफर
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
नगर के सुल्तानपुर रोड स्थित योगी तिराहे के समीप बाइक सवार ने पैदल जा रहे अधेड़ व्यक्ति को टक्कर मार दी जिससे अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

















