जौनपुर : फोटो ग्राफर एसोसिएशन के महामंत्री को मातृशोक
शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
शाहगंज फोटो ग्राफर एसोसिएशन के महामंत्री एवं श्रीकृष्ण स्टुडियो के अधिष्ठाता सुधांशु श्रीवास्तव की माता जी का गुरुवार की सुबह लम्बी बीमारी के कारण निधन हो गया। निधन की खबर सुनते ही शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया।सुधांशु श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी माताजी सोधी ब्लॉक में एएनएम के पद से काफी समय पहले सेवानिवृत्त हो गयी थी।
















