जौनपुर : अंबेडकर जयंती पर सपा कार्यालय पर गोष्ठी आयोजित
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर डा भीमराव अंबेडकर के जंयती के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने उनके जीवनी पर प्रकाश डाला।आगे कहा कि बाबा साहब बचपन से ही न्याय की लड़ाई लड़ना शुरूआत किया था। उन्हें प्रारंभिक शिक्षा लेने में भी कठिनाई का सामना करना पड़ा लेकिन इन सबके बावजूद भी अंबेडकर ने न केवल उच्च शिक्षा हासिल की बल्कि स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री बने।

उन्होंने अपना पूरा जीवन देश के नाम समर्पित कर दिया था। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर समाज में दलित वर्ग को समानता दिलाने के लिए जीवन भर संघर्ष करते रहे उनके विचारों में लाखों युवाओं को प्रेरित किया। बाबा साहब अंबेडकर विचारों को आगे ले जाना है उनके जो मुख्य विचार थे वह चाहते थे मुझे वह धर्म पसंद है जो स्वतंत्रता समानता और बंधुत्व सिखाता है एक समुदाय की प्रगति को उस डिग्री से मानता हूं जो महिलाओं ने हासिल किया है वे इतिहास नहीं बना सकते जो इतिहास को भूल जाता है शिक्षित बनो संगठित रहो धर्म मनुष्य के लिए है ना कि मनुष्य घर्म के लिए मनुष्य नश्र्वर है उसी तरह विचार भी नश्र्वर है एक विचार को प्रचार-प्रसार की जरूरत होती है जैसे कि एक पौधों को पानी की नही तो दोनों मुरझाकर मर जाएंगे एक महान आदमी एक प्रतिष्ठित आदमी से इस तरह अलग होता है कि वह समाज का नौकर बनने को तैयार रहता है। बुद्धि का विकास मानव के अस्तित्व का अंतिम लक्ष्य होना चाहिए।

















