जौनपुर : बंजर जमीन पर अतिक्रमण कर शौचालय बनाने का आरोप
# तहरीर देकर ग्राम प्रधान ने किया उचित कार्रवाई की मांग
सुरेरी। दीपक श्रीवास्तव तहलका 24×7 विकासखंड रामपुर के ग्राम सभा नूरपुर ग्राम प्रधान अरविंद पटेल ने सुरेरी थाने पर प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि गांव के ही मनबढ़ व दबंग किस्म के तेज बहादुर व सुमारू गांव स्थित बंजर की जमीन पर जबरन शौचालय बनवा रहे हैं विरोध करने पर मारपीट के लिए आमादा है। वहीं उक्त जमीन बंजर खाते की जमीन हैं। पुलिस तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।