जौनपुर : पीएचसी सिकरारा के दो स्वास्थ्य कर्मी कोरोना की चपेट में
सिकरारा। दीपक श्रीवास्तव तहलका 24×7 ब्लॉक पकड़ी अंतर्गत पीएचसी के दो स्वास्थ्य कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिन्हें होम क्वारंटीन कर दिया गया है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ एसके पटेल ने उक्त सन्दर्भ में बताया कि पीएचसी पर कार्यरत संविदा कर्मी करुणा मिश्रा (सीएचओ) तथा ऑप्टो मेटिक्स कृष्णा कांत श्रीवास्तव की एंटीजेन रिपोर्ट निगेटिव आयी थी लेकिन आरटी पीसीआर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनो को तत्काल प्रभाव से क्वारंटीन होने की सलाह दी गयी है। इसके अलावा शेष कर्मियो की अभी जाँच रिपोर्ट नहीं आई है।