जौनपुर : बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना
# 1.5 लाख के स्वर्णाभूषण एंव 25 हजार नकदी किया पार
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला उर्दू बाजार रामलीला मैदान के निकट सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष के मकान में ताला तोड़कर लगभग डेढ़ लाख रुपए के स्वर्णाभूषण और 25 हजार रुपये नगदी चोरों ने पार कर दिया।सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सर्राफा एसोसिएशन अमर जौहरी का एक मकान मोहल्ला उर्दू बाजार में स्थित है। उक्त मकान में बीती रात अज्ञात चोरों के गिरोह ने मुख्य द्वार पर लगे ताले को तोड़कर मकान में प्रवेश किए और अंदर जाकर दूसरे कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखे लगभग डेढ़ लाख रुपए की सोना और ₹25000 नगद पर चोरों के गिरोह ने हाथ साफ कर दिया है।

















