जौनपुर : बन्द मकान से चोरों ने पार किया लाखों का सामान

जौनपुर : बन्द मकान से चोरों ने पार किया लाखों का सामान

# खोजी कुत्ते की निशानदेही पर पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को को लिया हिरासत में

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                    कोतवाली क्षेत्र के परासिन गांव में बीती रात चोरों ने बंद मकान का ताला चटकाकर घर में रखे लाखों रुपये के क़ीमती सामान पार कर दिया। सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
गांव निवासी रमाशंकर सिंह परिवार के साथ मुंबई में रहकर नौकरी करते हैं। जो तीज त्यौहार अन्य पारिवारिक कार्यक्रमों में गांव आते हैं। काफी दिन से बन्द पड़े मकान का बीती रात चोरों ने ताला तोड़कर अंदर कमरों में रखे 50 हजार रुपये से अधिक के जेवरात, कपड़े, बाइक के अलावा पंखा, इनवर्टर, बैट्री, मोटर पंप आदि पार कर दिया। सुबह दरवाजे का टूटा ताला देख पड़ोसियों ने मकान स्वामी को जानकारी देते हुए पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जिला मुख्यालय से डाग स्क्वाड बुलाकर जांच में जुटी। खोजी कुत्ते की निशानदेही पर पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।
Previous articleरत्ना शुगर मिल मजदूर संघ शाहगंज ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जताया आक्रोश 
Next articleजौनपुर : व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों को दिलाई गई पद एवं गोपनीयता की शपथ
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?