जौनपुर : व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों को दिलाई गई पद एवं गोपनीयता की शपथ
सुइथाकलां। मो आसिफ तहलका 24×7 प्रदेश की संयुक्त भाजपा सरकार सदैव व्यापारियों की हितों की लड़ाई लड़ी है। हमारे लिये व्यापारियों का हित सर्वोपरि है। उक्त बाते शाहगंज विधायक रमेश सिंह ने उत्तर प्रदेश उद्योग ब्यापार मण्डल डीह अशरफाबाद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कही।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उन्होने कहा कि ब्यापार मण्डल की सभी समस्याओं का समाधान करना हमारा कर्तव्य है। विशिष्ट अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि डाॅ. उमेश चन्द्र तिवारी ने व्यापार मण्डल के सभी पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। व्यापार मण्डल द्वारा समारोह में उपस्थित अतिथियों को अंगवस्त्रम व देव प्रतिमा भेंटकर सम्मानित किया गया।
व्यापार मण्डल के संस्थापक उमेश चन्द्र अग्रहरि के संयोजन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में अध्यक्ष पद हेतु रमेश चन्द्र अग्रहरि, महामन्त्री शनि सिंह सोनू, कार्यकारी मन्त्री मुश्ताक अहमद, कोषाध्यक्ष घनश्याम अग्रहरि, उपाध्यक्ष आलोक अग्रहरि तथा संगठन मन्त्री के रूप में रोहित गुप्ता को शपथ दिलाई गयी। इस अवसर पर जय प्रकाश अग्रहरि, अमृत लाल अग्रहरि, अमरनाथ अग्रहरि, श्याम मिलन अग्रहरि, भाजपा मण्डल अध्यक्ष हृदय नारायण शुक्ल, राकेश वर्मा, रमेश शुक्ल, बेचन सिंह, बृजेश शुक्ल सहित व्यापार मण्डल के लोग मौजूद रहे।