जौनपुर : बलात्कार के मुकदमें में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
मड़ियाहूं। दीपक श्रीवास्तव तहलका 24×7 अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी मडियाहूं के निर्देशन में थानाध्यक्ष मड़ियाहूं ने मुखबिर की सूचना पर मुकदमा अपराध संख्या 320/2021 में भादवि की धारा 376, 504, 506 एंव 452 से सम्बन्धित अभियुक्त उदल यादव उर्फ महेश पुत्र रामजीत यादव निवासी ग्राम राजापुर थाना मडियाहूं को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।