जौनपुर : बलात्कार व पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
जलालपुर। दीपक श्रीवास्तव तहलका 24×7 वांछित अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी केराकत शुभम तोदी के दिशा-निर्देशन में जलालपुर थाना प्रभारी विजय शंकर सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक मनोज पाण्डेय ने अपने हमराहियों के साथ मुखबिर की सूचना पर मुकदमा अपराध संख्या- 121/22 में भादवि की धारा 376, 363, 366 व 5/6 पाक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त कमलेश यादव उर्फ गुड्डू पुत्र रामनाथ यादव निवासी तालामझवारा थाना जलालपुर जौनपुर को बलदेव यादव के भट्टे के पास से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।