जौनपुर : पुण्यतिथि पर याद किये गए वैज्ञानिक डॉ शमीम हैदर
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7 यंग साइंटिस्ट एवार्डेड स्व डा.शमीम हैदर पूर्व प्रोफेसर बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी की पुण्यतिथि के मौके पर एएम सनबीम स्कूल के सभागार में मजलिस का आयोजन हुआ। मजलिस के उपरांत एएम. सनबीम स्कूल के प्रबंधक तहसीन अब्बास ने डाक्टर शमीम की जिंदगी पर प्रकाश डाला और सभी उपस्थिति लोगो से सूरे फातेहा पड़ने की गुज़ारिश की।मजलिस को खिताब करते हुए मौलाना फ़जले मुमताज़ साहब ने अपने मखसूस अंदाज़ मे कहा कि दुश्मन जब भी वार करता है वह हमारे लिबास मे करता है इसे पहचानना बहुत ज़रूरी है।



















