जौनपुर : बसपा प्रभारी के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन व मारपीट का मुकदमा दर्ज

जौनपुर : बसपा प्रभारी के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन व मारपीट का मुकदमा दर्ज

# चोरी से बांट रहे थे कम्बल, युवक ने बनाया वीडियो, मोबाइल छीनकर किया मारपीट

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 जफराबाद विधानसभा बसपा प्रभारी के खिलाफ पुलिस ने मारपीट और आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है। उनके ऊपर बस्ती में कम्बल बांटने और मारपीट करने का आरोप है। जफराबाद पुलिस ने इस मामले में मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।

जफराबाद विधानसभा से बसपा ने संतोष मिश्रा को प्रभारी बनाया है। बसपा प्रभारी जफराबाद के जमैथा गाँव में समर्थकों के साथ पहुंचे थे। उन पर आरोप है कि आदर्श आचार संहिता लगी होने के बावजूद वो बस्ती में कम्बल बांट रहे थे । गाँव के युवक ने उनका वीडियो बना लिया। युवक को वीडियो बनाते देख समर्थकों ने युवक का मोबाइल फोन छीन लिया। युवक ने जब इस बात का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की गयी। मारपीट के दौरान युवक शोर मचाने लगा। युवक की आवाज़ सुनकर गाँव के अन्य लोग भी इकठ्ठा होने लगे। मौके की नज़ाकत देखते हुए बसपा प्रभारी अपने समर्थकों के साथ गाड़ी में बैठकर भाग निकले। इस मामले में जफराबाद प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। तहरीर की बाद मामले की जांच कर बसपा प्रभारी समेत 8 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
Previous articleजौनपुर : दहेज में 10 लाख न देने पर दिया तीन तलाक, पुलिस कर रही हीलाहवाली
Next articleआजमगढ़ : विडम्बना ! कभी करते थे आचमन अब स्पर्श करने का भी नहीं होता मन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?