जौनपुर : बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो की दर्दनाक मौत
चन्दवक।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
थाना अंतर्गत वाराणसी- आजमगढ़ राजमार्ग पर चंदवक बजरंग नगर बाजार में बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना से आक्रोशित मृतकों के स्वजन व ग्रामीणों ने रास्ता जाम कर आवागमन बाधित कर दिया है। चंदवक थाना की पुलिस और सर्किल के अन्य थानों की पुलिस एहतियात के तौर पर बुलाई गई है।चंदवक थाना क्षेत्र के मूर्खा गांव निवासी शिव कुमार राम 35 वर्ष व सेनापुर गांव निवासी सर्वजीत राम 45 वर्ष दोपहर करीब 2 बजे बजरंग नगर बाजार से बाइक से घर जा रहे थे। बाजार के उत्तरी छोर पर गांव की तरफ घूमते समय वाराणसी से आजमगढ़ जा रही प्राइवेट बस ने पीछे से रौंद दिया।



















