हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती (र.अ.) के सालाना उर्स पर अखिलेश यादव पेश करेंगे चादर

हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती (र.अ.) के सालाना उर्स पर अखिलेश यादव पेश करेंगे चादर

लखनऊ।
आर एस वर्मा
तहलका 24×7
                 कौमी सौहार्द एवं सूफी संस्कृति के प्रतीक महान सूफी संत ख्वाजा हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती (र.अ.) के सालाना उर्स के मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से 8 फरवरी 2022 को हजरत सैय्यद नज़र हुसैन गद्दीनशीन हजूर गरीब नवाज की सरपरस्ती में चादर पेश होगी।

दरबार ख्वाजा साहब में उत्तर प्रदेश की प्रगति, समाजवादी सरकार के बहुमत में आने और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की दुआ की जाएगी। राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री राजेन्द्र चौधरी तथा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने हजरत पीर बरकत मियां हाशमी नियाजी मदारी कौमी सदर चिश्तिया कमेटी उत्तर प्रदेश को आज यह चादर सौंपी। इस मौके पर अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मो. आज़म खान एडवोकेट जौनपुर, सैय्यद हिलाल मुजीबी, पीर मकसूद चिश्ती, सुल्तानपुरी, अजहर जमाल सोनू, सैय्यद मुजीब रज्जकी, प्रदेश उपाध्यक्ष मुजीब हरदोई, समद फारूखी अकबरपुर, मुआज्जम मामा प्रदेश सचिव, मौलाना फुरकान, लाला राजीम खां, राशिद अली, एस.के. राय आदि भी मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो की दर्दनाक मौत
Next articleजौनपुर : मादक पदार्थो की बिक्री रोकने में संभ्रांतजन करें सहयोग
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?