जौनपुर : बाइक चोर की निशानदेही पर कबाड़ी की दुकान से तीन बाइकें बरामद

जौनपुर : बाइक चोर की निशानदेही पर कबाड़ी की दुकान से तीन बाइकें बरामद

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
                स्थानीय चौराहे पर गुरूवार की शाम वाहन चेकिंग के दौरान बिना नंबर की बाइक से पकड़ा गया संदिग्ध युवक की निशानदेही पर पुलिस ने देर रात बेगराजपुर गाँव स्थित कबाड़ की दुकान पर छापेमारी कर तीन और बाइके बरामद कर कबाड़ी को हिरासत में ले लिया। दूसरे दिन शुक्रवार को आवश्यक कार्यवाही के बाद दोनों आरोपितो को चलान न्यायालय भेज दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक राणा प्रताप यादव ने बताया कि चौराहे पर चेकिंग के दौरान बिना नंबर की बाइक से आ रहे युवक को रोक जांच की गई तो वह कोई कागज नहीं दिखा सका। थाने लाकर कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम पता खेतासराय थाना क्षेत्र के चौहट्टा निवासी दिलशाद अहमद बताया। उसने कबूल किया कि बाइक चोरी की है। इसको लवायन ग्राम पंचायत के बेगराजपुर मजरा में संचालित कबाड़ की दुकान से खरीदा था। इसी गांव निवासी कबाड़ी पवन कुमार गौतम चोरी की बाइके खरीदने बेचने का ब्यवसाय करता है। जिसमें खुद को भी सामिल रहना स्वीकारा। उसे साथ लेकर देर रात की गई छापेमारी में तीन चोरी की बाइके कब्जे में लेकर कबाड़ी पवन को भी गिरफ्तार कर लिया।
Previous articleजौनपुर : ब्लॉक स्तरीय प्रधानाध्यापक उन्मुखीकरण कार्यक्रम सम्पन्न
Next articleजौनपुर : युवती का आपत्तिजनक फोटो वायरल करने का आरोप
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?