जौनपुर : युवती का आपत्तिजनक फोटो वायरल करने का आरोप

जौनपुर : युवती का आपत्तिजनक फोटो वायरल करने का आरोप

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
                 थाना क्षेत्र के एक गाँव में युवती को बहला फुसलाकर एक युवक द्वारा आपत्तिजनक फोटो खींच कर इंटरनेट मीडिया पर वायरल किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के भाई ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी बहन को चार माह पूर्व इसी थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी युवक बहला फुसलाकर अपने साथ एकांत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील फोटो और बीडीओ भी बना लिया। लोकलाज वश घटना को दबाए रखा गया। अब युवक के द्वारा उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है। बात न मानने पर उसके द्वारा खींची गई अश्लील फोटो फेसबुक पर शेयर कर दी जा रही है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
Previous articleजौनपुर : बाइक चोर की निशानदेही पर कबाड़ी की दुकान से तीन बाइकें बरामद
Next articleजौनपुर : अवैध तमंचा के साथ आरोपित गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?